Explore

Search

February 17, 2026 5:15 am

शहर में धूमधाम से निकली अंबेडकर शोभायात्रा

इटावा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर आज अजीतनगर से भव्य शोभायात्रा निकलीसंरक्षक रामलखन पूर्व ब्लाक प्रमुख बढ़पुरा व रामसिंह पूर्व टिकट निरीक्षक ने अजीतनगर से शोभा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।

शोभायात्रा अजीतनगर से शुरू होकर भरथना चौराहा, पुराना बस स्टैंड, नया शहर चौराहा, साबित गंज, तहसील चौराहा, नगर पालिका चौराहा, नोरंगाबाद चौराहा, स्टेशन रोड शास्त्री चौराहा, जेल रोड होकर अंबेडकर चौराहा स्थित बुद्ध बिहार पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में विभिन्न झाकियां सम्मिलित हुईं जिनमे सम्राट अशोक, सन्त रविदास, नारायण गुरु, अछूतानन्द, सन्त कबीर, छत्रपति शाहू जी महाराज, झलकारी बाई, ज्योतिवा राव फूले, शहीद ऊधमसिंह आदि झांकिया शामिल हैं। शोभायात्रा का शहर में जगह जगह अभूतपूर्व स्वागत हुआ। लोगों ने झांकियों और रथों पर पुष्प वर्षा की। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में बाबा साहब के अनुयायियों ने जोशो खरोश के साथ भाग लिया। शोभायात्रा की सफलता में हरी प्रकाश डीलर, रामप्रकाश, इ. सुधीर सिंह गौतम, राहुल देव ठेकेदार, अध्यक्ष प्रदीप कुमार दोहरे, महामंत्री प्रांश जाटव, कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह, प्रचार मंत्री सौरभ व्यास, सदस्य अतीश वापू, सुनील दत्त, सौरभ व्यास, मुकेश बाबू, बलवीर सिंह, प्रेम सिंह, मनोज कुमार जाटव का सराहनीय योगदान रहा।

 

फोटो- शहर में निकलती अंबेडकर शोभायात्रा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर