Explore

Search

September 16, 2026 10:15 pm

लेटेस्ट न्यूज़

अर्चना मैमोरियल इंटर कॉलेज में वार्षिक वार्षिक परीक्षा फल घोषित 

इटावा एसएमजीआई ग्रुप के चेयरमैन डॉ विवेक यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया साथ ही एसएमजीआई ग्रुप के चेयरमैन डॉक विवेक यादव ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया और सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और अपने उद्बोधन में कहा कि कड़ी मेहनत और अनुशासन से सफलता प्राप्त की जा सकती है उन्होंने कहा कि बच्चों को सफल बनाने में अध्यापक के साथ-साथ उनके अभिभावकों का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है

विद्यालय की प्रधानाचार्य ने विद्यालय की उपलब्धियां पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह शहर का वह विद्यालय है जिससे हर वर्ष विद्यार्थी नीट, जे ई ई,यू पी एस सी एवं पुलिस भर्ती जैसी परीक्षाओं में स्थान बनाकर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं और उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए एसएमजीआई ग्रुप के अध्यक्ष डॉ विवेक यादव और सभी उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त किया वार्षिक परीक्षा में प्रथम द्वितीय तृतीय पाने वाले बच्चों में मुख्य रूप से अवन,रिशांक, कश्फ नाज, अफ़रीना, कृतिका, शिव, अनुराग, अल्फिया, फलक, देवांग, शिवांगी, देवांश एवं तन्वी जैसे सैकड़ो बच्चों को सम्मानित किया गया

इसके अतिरिक्त नयन एवं अल्शिफा ने विद्यालय में 100% उपस्थित रहने पर पुरस्कार प्राप्त किया तथा विद्यालय में संपन्न हुई विभिन्न प्रतियोगिताओ जैसे सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, मेहंदी, रंगोली, दिया राखी, प्रतियोगिताओं के प्रमाण पत्र व मेडल दिए गए

प्रधानाचार्य ने बताया 7 अप्रैल से नया सत्र प्रारंभ हो रहा है विद्यालय में प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं कार्यक्रम में समस्त विद्यालय स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा कार्यक्रम का सफल संचालन मोहम्मद फैजान खान द्वारा किया गया l

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर