Explore

Search

August 2, 2026 2:22 pm

मिलजुल कर मनाएं ईद का पर्व

इटावा। शिया समुदाय के मौलाना अनवारुल हसन ज़ैदी इमामे जुमा इटावा, राहत अक़ील, शावेज़ नक़वी ने कहा है कि मुस्लिम समाज ईद का पर्व आपसी सौहार्द के साथ मिलजुल कर मनाए और शहर की गंगा जमुनी संस्कृति को बरकरार रखें।

उन्होंने कहा कि ईद का पर्व खुशी का पर्व है इसलिए हम सभी का दायित्व बनता है कि ईद को खुशी के साथ सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाकर एक बार फिर गंगा जमुनी तहजीब व आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करें। उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि वह शासन और जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए ईदगाह सहित मस्जिदों के अंदर ईद की नमाज अदा करें।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर