Explore

Search

April 21, 2026 9:08 am

जन कल्याण सेवा समिति केंद्र पर हुई सोलर पीवी इंस्टॉलेशन हेल्पर ट्रेनिंग प्रोग्राम की परीक्षा 

इटावा। जन कल्याण सेवा समिति करनपुरा इटावा केंद्र पर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर पीवी इंस्टॉलेशन हेल्पर ट्रेनिंग प्रोग्राम की परीक्षा मूल्यांकन एजेंसी दिल्ली की कड़ी देख रेख एवं सीसीटीवी की निगरानी में संपन्न कराई गई। उक्त परीक्षा के दौरान केंद्र संचालक मोहम्मद क़ासिम अंसारी ने बताया कि यह कार्यक्रम भारत सरकार के एस.सी.जी.जे. द्वारा कराया जा रहा है जिसमें प्रत्येक प्रशिक्षार्थी को भारत सरकार द्वारा प्रमाणित प्रमाण पत्र एवं 500 प्रति दिन छात्रवृति प्रदान करने के साथ ही नौकरी एवं रोजगार के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे। श्री अंसारी ने बताया हमारी संस्था जन कल्याण सेवा समिति एक प्रतिष्ठ समाज सेवी संगठन है जो पिछले 20 वर्षों से शिक्षा और स्वस्थ के क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। और इसी के दृष्टिगत हमारी संस्था पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर पीवी इंस्टॉलेशन हेल्पर ट्रेनिंग प्रोग्राम संचालित कर रही है जिससे समाज में ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर प्रदान हों सकें उन्होंने बताया युक्त योजना का लाभ लेने के इछुक अभ्यर्थी समिति कार्यालय करनपुरा ग्वालियर रोड बाह अड्डा आकर अपना नामांकन करा सकते हैं।

 

फोटो-परीक्षार्थीयो के साथ केंद्र संचालक मोहम्मद क़ासिम अंसारी

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर