Explore

Search

July 29, 2026 3:21 pm

लेटेस्ट न्यूज़

भारत विकास परिषद् ने गुरु गोविन्द सिंह जयंती पर किया निःशुल्क चाय वितरण 

 

इटावा 6 जनवरी। भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा इटावा के सदस्यों ने आज गुरु गोविन्द सिंह जी की पावन जयन्ती पर एल. आई. सी. आफिस के सामने रेलवे रोड़ पर स्टाल लगाकर गुरु गोविन्द सिंह के बताए मार्ग पर चलकर दीन दु:खियों, निर्धनों, असहाय लोगों और राहगीरों को निःशुल्क चाय वितरित की। इस अवसर पर साधु- सन्तों ने भी चाय ग्रहण कर अनुग्रहीत किया।

       इस सेवा कार्य में विवेक कुलश्रेष्ठ क्षेत्रीय सचिव सेवा, संजय मिश्रा प्रान्तीय महासचिव पांचाल प्रान्त, इन्द्र नारायण पाण्डेय शाखा अध्यक्ष, राजीव लोचन दीक्षित सचिव, आशा राम मिश्रा, ओम नारायण शुक्ला, लालजी प्रसाद दुबे, नन्द कुमार यादव ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर