इटावा। दिनांक 08 अक्टूवर 2026। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद इटावा में व्यापक जागरूकता एवं सक्रिय टीबी खोज अभियान की शुरुआत की गई। नई दिल्ली के भारत मंडपमम् में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एवं युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मंडीविया द्वारा किया गया। इसी क्रम में जनपद स्तर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया तथा अभियान को गति देने के लिए ‘जोश टीम’ को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्षेत्र के लिए रवाना किया गया।
नई दिल्ली से प्रसारित इस केंद्रीय कार्यक्रम को बड़ी स्क्रीन के माध्यम से जिला स्तर के अधिकारियो, कर्मचारियां, युवाओं एवं स्वयंसेवकों ने देखा और सुना और टीबी उन्मूलन के संकल्प को दोहराते हुए जनपद को टीबी मुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की शपथ ली।
कार्यक्रम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ बी0के0 सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी प्रदीप कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से ‘जोश टीम’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ‘जोश टीम’ अब गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर लोगो को टीबी के लक्षण, उससे बचाव, जांच एवं उपचार की जानकारी देगी और संभावित टीबी मरीजांे की पहचान कर उन्हंे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में मदद करेगी। इसके साथ ही समाज में टीबी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और मरीजो को नियमित रूप से अपना उपचार पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अधिकारी एवं कर्मचारीगण के अतिरिक्त एनसीसी आफिसर डा0 अंकित सिंह, माय युवा भारत के लेखाकार श्रवण कुमार बाथम,माय भारत वाॅलंेटियर्स, एनसीसी कैडेट्स, मडैया शिवनरायन सभासद प्रतिनिधि मंगू ठाकुर, प्रधान गाती सौरभ भदौरिया मौजूद रहे।
Author: Mohammed irfan













