Explore

Search

October 12, 2026 10:15 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिला पूर्ति कार्यालय में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार रुपये रिश्वत लेते पूर्ति निरीक्षक समेत तीन रंगे हाथों गिरफ्तार

इटावा ​भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में कानपुर एंटी करप्शन टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इटावा स्थित जिला पूर्ति कार्यालय में टीम ने अचानक छापेमारी कर 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पूर्ति निरीक्षक योगेश कुमार वर्मा और उनके दो सहयोगियों को रंगे हाथों धर दबोचा। पकड़े गए सहयोगियों में राशन डीलर धर्मनारायण और पुष्पेंद्र कुमार शामिल हैं। एंटी करप्शन टीम की इस अचानक हुई कार्रवाई से पूरे जिला पूर्ति विभाग में हड़कंप मच गया और कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

​दोपहर लगभग एक बजे हुई इस अचानक छापेमारी के बाद एंटी करप्शन टीम तीनों आरोपियों को तुरंत हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाने पहुंची। वहां आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक व कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की दिशा में एंटी करप्शन टीम की इस सख्त कार्रवाई की हर तरफ चर्चा हो रही है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर