Explore

Search

October 12, 2026 10:14 am

लेटेस्ट न्यूज़

बस से कूदकर भागा हत्या का आरोपी नदीम गिरफ्तार, लापरवाही पर दो सिपाही निलंबित

 

रिपोर्ट शिवम दुवे

इटावा औरैया पुलिस हिरासत से बस से कूदकर फरार हुए हत्या के प्रयास के आरोपी नदीम उर्फ बुलेट को पुलिस ने सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के भागने की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था, जिसके बाद आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को वापस हिरासत में ले लिया है। वहीं, इस गंभीर लापरवाही के मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी औरैया ने आरोपी की सुरक्षा में तैनात दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर