Explore

Search

October 12, 2026 10:16 am

लेटेस्ट न्यूज़

मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने किया भंडारे का आयोजन

अब्दुल्लाह अख़्तर

पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने दी श्रद्धांजलि, 2027 में सपा सरकार बनने का किया दावा

गुरसहायगंज (कन्नौज)। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के पूर्व रक्षा मंत्री धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर गुरसहायगंज में श्रद्धांजलि कार्यक्रम और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक ने दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन के संदर्भ में छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखी। साथ ही वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि जनता चुनाव का इंतजार कर रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

पूर्व विधायक ने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसान और नौजवान परेशान हैं तथा महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। उन्होंने मौजूदा हालात का जिक्र करते हुए आगामी चुनाव में सपा की सरकार बनने की उम्मीद जताई।

कार्यक्रम के आयोजक एवं पूर्व चेयरमैन इंद्र कुमार गुप्ता सहित समाजवादी पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ आयोजित विशाल भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर