Explore

Search

October 12, 2026 11:40 am

लेटेस्ट न्यूज़

रचना दीदी की गोद भराई धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न

मुनि श्री विशल्य सागर महाराज के सान्निध्य में हुई महाआरती, दीक्षार्थियों की गोद भराई में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

 

इटावा। शहर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, लालपुरा में आचार्य श्री 108 विराग सागर महाराज एवं इटावा गौरव आचार्य श्री 108 प्रमुख सागर महाराज के आशीर्वाद तथा मुनि श्री 108 विशल्य सागर महाराज के पावन सान्निध्य में एक दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान सायंकाल श्रीजी एवं मुनि श्री विशल्य सागर महाराज की भव्य महाआरती संगीत के साथ की गई। इसके उपरांत दीक्षार्थियों की गोद भराई का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। पंसारी टोला निवासी रचना दीदी, रंगलाल पंसारी परिवार की बहू, सहित दर्शन भैया जी, उर्मिला दीदी एवं सुशीला दीदी की श्रद्धालुओं ने पंचमेवा एवं विभिन्न पूजन सामग्री से गोद भराई कर अपनी श्रद्धा अर्पित की।मुनि श्री विशल्य सागर महाराज ने प्रवचन में कहा कि दीक्षा आत्मकल्याण और वैराग्य की ओर बढ़ने का पवित्र मार्ग है। सांसारिक मोह-माया का त्याग कर संयम और आत्मसाधना के मार्ग को अपनाना साधना का महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने और जीवन में संयम एवं सदाचार को अपनाने की प्रेरणा दी।इससे पूर्व लालपुरा जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो रंगलाल चौराहा, राजगंज चौराहा, कोतवाली चौराहा, सीओ सिटी चौराहा, सराय शेख जैन मंदिर एवं तिकोनिया होते हुए पुनः लालपुरा जैन मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ शामिल हुए।लालपुरा जैन मंदिर पहुंचने के बाद मुनि श्री विशल्य सागर महाराज के सान्निध्य में गोद भराई का धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान जैन समाज में विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण दिखाई दिया।

जैन समाज के अध्यक्ष संजू जैन ठेकेदार ने बताया कि रचना दीदी को आगामी 1 नवंबर को तुमकुर, कर्नाटक में आयोजित होने वाले धार्मिक समारोह में आचार्य श्री 108 प्रमुख सागर महाराज के करकमलों से जैनैश्वरी दीक्षा प्रदान की जाएगी। दीक्षा समारोह को लेकर जैन समाज में उत्साह का माहौल है।कार्यक्रम में चातुर्मास कमेटी के सुबोध जैन चन्नी, सनत कुमार जैन, सुशील जैन, अजय जैन पिंकी, रोहित जैन, दिलीप जैन, विवेक जैन, रितेश जैन सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए एस आई मुकेश कुमार एस आई रोहित कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर