इटावा। समाजवादी व्यापार सभा की मासिक बैठक रविवार को शहर के बीकानेर रेस्टोरेंट में प्रदेश पदाधिकारी राहुल गुप्ता ‘गींजा’ की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ‘बबलू’ रहे। नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजीव चंदेल ने किया।

बैठक की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई और सर्राफा व्यापारी तरुण जैन के निधन पर 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ. कुमार मनोज विशेष आकर्षण रहे।
बैठक में व्यापारियों ने भाजपा सरकार की व्यापारिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए व्यापारी हितों के लिए लोकतांत्रिक संघर्ष का संकल्प लिया।

बैठक में भाजपा के मंडल मंत्री रहे *गौरव सोनी* ने भाजपा छोड़ समाजवादी व्यापार सभा का दामन थामा। उन्हें जिलाध्यक्ष और जिला महासचिव वीरू भदौरिया ने जिला सचिव की जिम्मेदारी दी।
संगठन विस्तार में शरद यादव (बलदेव मिष्ठान), देवेंद्र यादव स्वर्णकार, पूरन सिंह यादव, अभिषेक यादव को जिला उपाध्यक्ष, सौरभ वर्मा को संगठन मंत्री/मीडिया प्रभारी, अहान अंसारी को जिला सचिव और प्रिंस यादव को प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी बनाया गया।
इस मौके पर पावेंद शर्मा, आकाशदीप जैन, प्रवीण कुशवाह, राजेश सोनी, जितेंद्र सोनी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। संचालन महामंत्री हरीश जौहरी ने किया।
Author: Mohammed irfan













