Explore

Search

October 12, 2026 11:39 am

लेटेस्ट न्यूज़

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई मित्र सम्मान समारोह आयोजित

इटावा। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद इटावा द्वारा सफाई मित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मचारियों के योगदान की सराहना की गई तथा उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति संतु गुप्ता एवं नगर पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्रा की मौजूदगी में सफाई मित्रों के कार्यों की सराहना की गई। इस अवसर पर नगर पालिका के ब्रांड एंबेसडर आलोक दीक्षित, आशीष त्रिपाठी, हरिशंकर पटेल, सौम्या वर्मा तरुण को भी सम्मानित किया गया,आफताक खान, एनएल कुशवाहा चीफ सहित समस्त सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता कर्मियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए स्वच्छ एवं सुंदर इटावा बनाने के लिए सभी से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई। साथ ही अपने आसपास साफ-सफाई रखने और नगर को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया गया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर