Explore

Search

October 12, 2026 11:40 am

लेटेस्ट न्यूज़

हरदोई में लगातार बारिश के मद्देनजर जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

हरदोई में लगातार बारिश के मद्देनजर जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने अटल चौराहा, आरटीओ चौराहा, मन्नापुरवा पावर हाउस और स्वशासी राज्य चिकित्सालय महाविद्यालय से संबद्ध जिला चिकित्सालय का जायजा लिया। डीएम ने जलभराव की स्थिति में तत्काल जलनिकासी कराने और राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए।

मन्नापुरवा पावर हाउस में चल रहे जलनिकासी कार्य का निरीक्षण कर विद्युत आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों को बारिश के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। जिला अस्पताल में डीएम ने मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय रखने के साथ पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व दीपाली भार्गव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर