अब्दुल्लाह अख़्तर
राशन पाकर जरूरतमंद परिवारों के खिले चेहरे, थाना प्रभारी ने कहा- आगे भी जारी रहेगी मदद
छिबरामऊ। सकरावा थाना क्षेत्र में पिछले करीब 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते गरीब और जरूरतमंद परिवारों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया। लगातार बारिश के कारण मजदूरी और अन्य काम प्रभावित होने से कई परिवारों के लिए रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया।
ऐसे मुश्किल समय में सकरावा थाना पुलिस जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आई। थाना प्रभारी भांगमल सिंह ने क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को खाने-पीने का आवश्यक राशन उपलब्ध कराया। राशन मिलने के बाद परिवारों के चेहरों पर राहत और खुशी नजर आई।
थाना प्रभारी ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों की सहायता करना पुलिस की जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी जरूरतमंद परिवारों की हरसंभव मदद की जाएगी।
लगातार बारिश के बीच पुलिस की इस पहल से जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिली। स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी और पुलिस टीम के इस मानवीय प्रयास की सराहना की।
Author: Mohammed irfan













