Explore

Search

October 12, 2026 10:16 am

लेटेस्ट न्यूज़

कांग्रेस से मतभेद नहीं: शिवपाल बोले- रायबरेली रैली पर किसी को कोई ऐतराज नहीं होना चाहिए

रायबरेली/लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव ने SIR (मतदाता सूची पुनरीक्षण) मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में भाजपा के इशारे पर मतदाताओं के लाखों वोट काटे जा रहे हैं, जो संविधान पर सीधा हमला है।

 

अपने निजी आवास पर एक इंटरव्यू के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि स्थानीय स्तर पर अधिकारियों द्वारा मतदाताओं के लाखों वोट काटे गये। यह सब अधिकारी भाजपा के इशारे पर मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार द्वारा पूरे देश में कटवायें जा रहें हैं। उन्होंने वोट चोरी के मामले में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मतदाताओं के वोट चोरी करना संविधान पर सीधा हमला है, यह सब भाजपा के इशारे पर किया जा रहा है।

 

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जब दो चुनाव आयुक्तों सुखवीर सिंह संधू व विवेक जोशी ने इनका विरोध करते हुए 14 बार आपत्ति दर्ज कराई थी, तो ऐसे में उन्हें संविधान के CEC पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा सरकार के इशारे पर पूरे प्रदेश में अन्य प्रांतों की तरह करोड़ों मतदाताओं के वोट कटवाकर चुनाव जीतना चाहता है, लेकिन जनता इनके मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने देगी।

 

उन्होंने घोषणा की कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता इस मुद्दे को लेकर शीघ्र ही पूरे प्रदेश में हर जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेंगे। गठबंधन को लेकर उन्होंने साफ किया कि हमारे पीडीए के साथी कांग्रेस से कोई मतभेद नहीं है तथा सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की रायबरेली रैली पर कांग्रेसी नेताओं को कोई ऐतराज नहीं होना चाहिए। संसद में श्री राहुल गांधी का हमेशा अखिलेश यादव ने साथ देकर जनता के मुद्दों पर हमेशा साथ दिया है।शिवपाल सिंह यादव ने दावा किया कि इसलिए आने वाले 2027 चुनाव में त्रस्त जनता भाजपा को हराकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनायेंगी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर