Explore

Search

September 14, 2026 12:09 am

लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में कई सीटिंग विधायकों का टिकट काट सकती है भाजपा,आंतरिक सर्वे में ठीक नहीं मिला रिपोर्ट कार्ड

गोरखपुर।उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह एक्टिव हो गया है।यूपी में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए शीर्ष नेतृत्व कई राउंड में आंतरिक सर्वे कराया है।ताजा सर्वे में गोरखपुर क्षेत्र के कई विधायकों का रिपोर्ट कार्ड ठीक नहीं मिला है।इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं। 17 सितंबर से महीने भर चलने वाले सेवा संकल्प अभियान में गृह मंत्री अमित शाह से लेकर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े के आने की चर्चाओं ने विधायकों की नींद उड़ गई है।

 

गोरखपुर क्षेत्र में 10 प्रशासनिक और 12 संगठनात्मक जिले आते हैं

 

गोरखपुर क्षेत्र में 10 प्रशासनिक और 12 संगठनात्मक जिले आते हैं।भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के सामने 2022 के विधानसभा चुनाव के प्रदर्शन के दोहराने के साथ ही इसे बेहतर करने की चुनौती है।पिछले विधानसभा चुनाव में गोरखपुर क्षेत्र की 62 विधानसभा में 42 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।लोकसभा चुनाव में 13 सीटों में 6 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है।भाजपा की हालत गोरखपुर-बस्ती मंडल में ठीक रही हो,लेकिन मऊ,आजमगढ़ और बलिया में अच्छी नहीं थी।

 

गोरखपुर क्षेत्र के 15 विधायकों का रिपोर्ट कॉर्ड ठीक नहीं

 

आंतरिक सर्वे में साफ हुआ है कि सीटिंग 42 विधायकों में 15 से अधिक विधायकों की रिपोर्ट कार्ड ठीक नहीं है।सर्वे में लाभार्थी योजनाओं के क्रियान्वयन में स्थितियां ठीक हैं, लेकिन विधायकों के प्रदर्शन के स्तर पर लोगों में आक्रोश दिख रहा है। भाजपा चेहरों को बदल कर लोगों के गुस्से को कम कर जीत सुनिश्चित करना चाहती है।

 

17 सितम्बर के बाद आ सकते हैं शाह और तावड़े

 

17 सितम्बर से 17 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के बहाने भाजपा लोगों के बीच पहुंचने की कोशिश में है। 13 बिंदुओं पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से भाजपा संदेश पहुंचाना चाहती है कि डबल इंजन की सरकार में विकास के हर पैमाने पर बेहतर काम हुआ है।इन कार्यक्रमों में भागीदारी के लिए गृह मंत्री अमित शाह से लेकर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े जैसे दिग्गज गोरखपुर क्षेत्र में आ सकते हैं।दिग्गज नेता गोरखपुर आएंगे या फिर बलिया-आजमगढ़ इसपर स्थानीय नेता कुछ बोलने से बच रहे हैं,लेकिन इतना तय है कि यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर संभावित चेहरों की तलाश को लेकर दौरे के बहाने कोशिशें जरूर होंगी।

 

यूपी में जल्द होगा बड़े नेताओं का दौरा

 

गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा के अध्यक्ष विनोद राय ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष प्रदेश के छह क्षेत्रों में आएंगे। इन्हें गोरखपुर क्षेत्र में भी आना है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर