Explore

Search

September 14, 2026 3:28 am

लेटेस्ट न्यूज़

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की कानपुर में मौत

अब्दुल्ला अख़्तर कन्नौज

छिबरामऊ से लौटते समय कुंवरपुर बनवारी के पास हुआ था हादसा

 चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे अखिलेश, मजदूरी से चलाते थे परिवार का खर्च

बिशुनगढ़ (कन्नौज)। थाना क्षेत्र के असालताबाद गांव निवासी अखिलेश शाक्य (पुत्र स्व. प्रीतम शाक्य) की कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल अखिलेश पिछले कुछ दिनों से ज़िंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे थे। शुक्रवार दोपहर जैसे ही उनकी मौत की खबर गांव पहुंची, स्वजनों में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 11:30 बजे अखिलेश बाइक से छिबरामऊ से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुंवरपुर बनवारी के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अखिलेश लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलने पर पहुंचे स्वजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया।

चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा (कन्नौज) रेफर कर दिया। वहां भी सुधार न होने पर उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक के स्वजनों ने बताया कि सात वर्ष पूर्व बीमारी के कारण अखिलेश के पिता प्रीतम शाक्य का निधन हो चुका है। अखिलेश अविवाहित थे और मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करने में मां मिथलेश शाक्य व भाइयों का सहयोग करते थे। वे चार भाइयों (रामू, श्यामू, अखिलेश और सूरज) में तीसरे नंबर पर थे। शव का पोस्टमार्टम कानपुर में ही कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर