Explore

Search

September 14, 2026 1:44 am

लेटेस्ट न्यूज़

बकेवर में भाजपा की धमाकेदार एंट्री! गीता शाक्य का भव्य स्वागत, 2027 का बिगुल

इटावा/बकेवर: भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक अभियान ने बकेवर में जोरदार तेवर दिखाए। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य जैसे ही बकेवर की सीमा में पहुँचीं, पूरा नगर भाजपामय हो उठा। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष इटावा गोपाल मोहन शर्मा के प्रबल नेतृत्व में राम जानकी मंदिर पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

 

नारों से गूंजा बकेवर,कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की

 

· भाजपा जिंदाबाद!

· मोदी-योगी जिंदाबाद!

· गीता शाक्य जिंदाबाद!

· अन्नू गुप्ता जिंदाबाद!

· गोपाल मोहन शर्मा जिंदाबाद!

इन गगनभेदी नारों के बीच गीता शाक्य ने सभी कार्यकर्ताओं से कुशलक्षेम पूछी और उनका हाल-चाल लिया।

 

दीनदयाल-श्यामा प्रसाद को नमन, बूथ सत्यापन बैठक का आगाज़

इसके बाद नगर पंचायत प्रांगण बकेवर में आयोजित भाजपा मंडल बकेवर की संगठनात्मक बूथ सत्यापन बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता व गीता शाक्य ने संयुक्त रूप से स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की।

इसके बाद उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का माला पहनाकर एवं चित्र भेंट कर स्वागत किया।

गीता शाक्य का संबोधन – “हम सब पार्टी के नट-बोल्ट हैं”

 

मुख्य अतिथि ने कहा –

 

“हम सभी भाजपा के नट-बोल्ट हैं। मंच हो या मैदान – सब कार्यकर्ता हैं। हमें सभी को मिलकर 2027 में फिर से भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनानी है। भाजपा के सुशासन से जनता खुश है। मोदी-योगी सरकार प्रदेश और देश के लिए वरदान साबित हुई है।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएँ भी सुनीं और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सभी मंडल, बूथ, सेक्टर, शक्ति केंद्र के पदाधिकारियों एवं समितियों का सत्यापन किया।

 

अन्नू गुप्ता का आभार और 2027 का आह्वान

 

भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा –

“पूरी मेहनत, लगन और एकजुटता के साथ मिलकर काम करें। 2027 में फिर भाजपा सरकार बनाकर रहेगी।”

 

इसी के साथ कार्यक्रम का समापन घोषित किया गया।

 

वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी

 

अन्नू गुप्ता (जिलाध्यक्ष) जितेंद्र गौड़ (महामंत्री)कृपा नारायण तिवारी,(उपाध्यक्ष),पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया,पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया,आयुष राज (जिला मंत्री) बासु चौधरी,एड. आदित्य मोहन शर्मा,उदयवीर दोहरे,विनोद चौहान (मंडल अध्यक्ष)

ब्रजेश शर्मा,अंकित ऋषिवर, दीपक राजपूत, पुष्पेंद्र त्रिपाठी,सचिन शर्मा, मन्नू ठाकुर, संजू शर्मा,रवि प्रकाश चौधरी, मूलचंद्र सविता,आशीष मोहन, रिहान कुमार, अमितेश अवस्थी,रामू मिश्रा, असलम खाँ, इस्लाम खान, बड़े चौधरी,इनके अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता एवं नगरवासी मौजूद रहे।

 

संगठनात्मक तैयारी का संकेत

 

बकेवर की इस बैठक ने साफ कर दिया कि भाजपा 2027 के चुनावी मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है। बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक संगठन को दुरुस्त करने की मुहिम तेज हो गई है। कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह और नेतृत्व में एकजुटता साफ झलकी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर