Explore

Search

September 14, 2026 1:43 am

लेटेस्ट न्यूज़

नित्यानंन्द विद्या निकेतन में.सांंस्थापक डॉ.सूर्य प्रकाश त्रिपाठी की 16वीं पुण्यतिथि मनाई गई

लखना,इटावा।नित्यानंद विद्या निकेतन में संस्थापक स्व.डॉ.सूर्य प्रकाश त्रिपाठी जी की 16वीं पुण्यतिथि मनाई गई।इस अवसर पर सभी ने श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि उनके व्यक्तित्व,आदर्श,स्नेह एवं समाज के प्रति उनका योगदान सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेगा।

 

संस्था के अध्यक्ष डॉ.समीर प्रकाश त्रिपाठी व प्रबंधक सौरभ प्रकाश त्रिपाठी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि समय बीत जाने पर भी अपने प्रियजनों की स्मृतियाँ कभी धुंधली नहीं होतीं।उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा तथा उनके द्वारा स्थापित मानवीय मूल्यों और आदर्शों का प्रकाश सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।

 

महाविद्यालय के पुूर्व प्राचार्य डॉ.आर एन दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा डॉ. सूर्य प्रकाश त्रिपाठी एक कुशल चिकित्सक एवं प्रसिद्ध समाजसेवी और जनता के बीच लोकप्रिय थे, मुझे उनके साथ कार्य करने का जो मौका मिला और समाज को उनसे जो प्रेरणा मिली उसके लिए हम सब उनको शत-शत नमन करते हैं।

 

इस अवसर पर नित्यानंद विद्या निकेतन के प्रधानाचार्य अरुण कुमार पांडेय,अध्यापक श्याम कुमार अवस्थी पुनीत कुमार तिवारी सुखबीर सिंह अरुणा चौबे सीमा शर्मा दीप्ति सारस्वत,समस्त विद्यालय परिवार सहित नगर के संभ्रांत व्यक्तियों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर