इटावा, 15 अगस्त 2026 – इटावा पुलिस ने शनिवार को थाना बकेवर क्षेत्र में एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद चोरी के मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना तब घटी जब पुलिस टीम गौतमपुरा नहर पुल के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। सूचना मिली कि चार लोग टिर्री (ठेला) पर महेबा की ओर से आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर रोकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी नईमुद्दीन (दाएं पैर) और संदीप (बाएं पैर) को गोली लगी, जबकि अशोक कुमार को बलप्रयोग से पकड़ लिया गया।

फरार आरोपी: चौथा बदमाश सोनू घनी झाड़ियों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। उसकी तलाश जारी है।
बरामदगी का खुलासा: तलाशी में पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से 03 अवैध 315 बोर के तमंचे, 06 जिंदा और 04 खोखा कारतूस, 02 एंड्रॉइड फोन, 01 कीपैड फोन, 1.25 कुंतल लोहे का सरिया (जो 14 अगस्त की रात लोहिया नगर के निर्माणाधीन मकान से चोरी हुआ था) और घटना में प्रयुक्त टिर्री बरामद की।
आरोपी और मुकदमा:
· संदीप (32), नईमुद्दीन उर्फ नईम (26), अशोक कुमार (28) – सभी इटावा के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी।
· पहले दर्ज मुकदमा (239/2026) धारा 303(2) BNS में अब धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी की गई है।
· मुठभेड़ के लिए नया मुकदमा (240/2026) धारा 109(1), 61(2) BNS व आर्म्स एक्ट 3/25/27 के तहत दर्ज किया गया है।
नेतृत्व: यह कार्रवाई ADG कानपुर जोन, DIG कानपुर रेंज के निर्देशन, SSP इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण, ASP ग्रामीण श्रीशचन्द्र के मार्गदर्शन व CO भरथना रामदवन मौर्य की अगुवाई में थाना प्रभारी विपिन मलिक व उनकी टीम ने अंजाम दी।
Author: Mohammed irfan













