Explore

Search

August 10, 2026 12:51 am

इटावा सफारी पार्क में सम्पन्न हुई 10वीं स्टेट योग स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2026 ‘आगरा’ और ‘बुलन्दशहर’ रहे ओवरऑल चैम्पियन

इटावा, 09 अगस्त उत्तर प्रदेश योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में इटावा सफारी पार्क में आयोजित 10वीं स्टेट योग स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का समापन भव्य समारोह के साथ हुआ। तीन दिवसीय इस आयोजन में प्रदेश भर से सैकड़ों युवा खिलाड़ियों ने योग की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

अंतिम दिन के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री एच.वी. गिरीश, मुख्य वन संरक्षक, बुन्देलखण्ड जोन, झांसी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राजकुमार वर्मा (DRM मैकेनिकल, रेलवे आगरा), श्री विकास नायक (प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, इटावा) एवं डॉ. आर.पी. पाण्डेय (सेवानिवृत्त प्रोफेसर, सर्जरी विभाग, मथुरा पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय) उपस्थित रहे।

डॉ. अनिल कुमार पटेल (IFS), निदेशक, इटावा सफारी पार्क एवं अध्यक्ष, उ.प्र. योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि एच.वी. गिरीश ने बच्चों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने और अनुशासित रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा—

“सफारी पार्क जैसे प्राकृतिक वातावरण में इस प्रकार का योग आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।”

इस अवसर पर उन्नाव की कु. भूमि तिवारी, आगरा की वंशिका यादव एवं दीपेन्द्र ने आर्टिस्टिक एकल एवं रिदमिक पेयर का शानदार प्रदर्शन कर समां बाँध दिया।

कार्यक्रम का संचालन – श्री बी.एन. सिंह (बायोलॉजिस्ट, इटावा सफारी पार्क) तकनीकी निर्देशन – डॉ. मुकेश राय (अध्यक्ष, तकनीकी समिति) एवं ए.के. सक्सेना (महासचिव, उ.प्र. योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन) विशेष उपस्थिति – डॉ. वी.पी. सिंह (सेक्रेटरी जनरल, WYSF) निर्णायक मंडल – रूपेश अग्रवाल, उमा सिंह, सनी प्रताप सिंह, आनन्द बाबू, कृष्णा औतार गुप्ता, प्रकाश चन्द्र, अंजू श्रीवास्तव, यशकांत

🏅 चैम्पियनशिप परिणाम : वर्गवार विजेताओं की सूची

🔹 अण्डर-12 (बालिका व्यक्तिगत)

· 🥇 स्वर्ण – अनुग्या (आगरा) एवं हर्षिता (फिरोजाबाद) (संयुक्त)

· 🥈 रजत – नित्या गोला (आगरा)

· 🥉 कांस्य – तन्वी राजपूत (हाथरस)

🔹 अण्डर-12 (बालक व्यक्तिगत)

· 🥇 स्वर्ण – आदित्य (आगरा)

· 🥈 रजत – माधव (अमरोहा)

· 🥉 कांस्य – सिद्धार्थ (इटावा)

🔹 अण्डर-14 (बालिका व्यक्तिगत)

· 🥇 स्वर्ण – काष्वी (आगरा)

· 🥈 रजत – ईशा सिंह (आगरा)

· 🥉 कांस्य – मान्या (आगरा) एवं इषिका (फर्रूखाबाद) (संयुक्त)

🔹 अण्डर-14 (बालक व्यक्तिगत)

· 🥈 रजत – शौर्य (फर्रूखाबाद) एवं शिवाजी (अमरोहा)

· 🥉 कांस्य – तनिष्क (फर्रूखाबाद)

🔹 अण्डर-18 (बालिका व्यक्तिगत)

· 🥇 स्वर्ण – अग्रिमा पटेल (इटावा) एवं आनंदी यादव (संयुक्त)

· 🥈 रजत – दिया (बुलन्दशहर)

· 🥉 कांस्य – जागृति शर्मा (आगरा)

🔹 अण्डर-18 (बालक व्यक्तिगत)

· 🥈 रजत – भुवनेश (झांसी) एवं कार्तिक (फर्रूखाबाद)

· 🥉 कांस्य – आयुष (फर्रूखाबाद)

🔹 18+ (बालिका व्यक्तिगत)

· 🥇 स्वर्ण – हिमांशी (आगरा)

· 🥈 रजत – राजश्यामा (इटावा)

· 🥉 कांस्य – अंशिका (फैजाबाद)

🔹 18+ (बालक व्यक्तिगत)

· 🥇 स्वर्ण – दीपेन्द्र (आगरा)

· 🥈 रजत – रंजीत सिंह (आगरा)

· 🥉 कांस्य – सचिन (इटावा)

🔹 सुपर सीनियर (महिला)

· 🥇 स्वर्ण – प्रियंका (इटावा)

🔹 सुपर सीनियर (पुरुष)

· 🥇 स्वर्ण – सुधीर कुमार (कानपुर)

· 🥈 रजत – ओमप्रकाश (कानपुर)

· 🥉 कांस्य – उमेश कुमार (कानपुर)

🏅 टीम स्पर्धा के विजेता

वर्ग स्वर्ण रजत कांस्य

U-12 बालिका आगरा बुलन्दशहर (टीम-A) इटावा (टीम-B)

U-12 बालक आगरा बुलन्दशहर इटावा

U-14 बालिका आगरा बुलन्दशहर —

U-14 बालक बुलन्दशहर (टीम-A) बुलन्दशहर (टीम-B) —

U-18 बालिका आगरा अमरोहा लखनऊ

🏆 ओवरऑल चैम्पियन

🥇 बालिका वर्ग – आगरा

🥇 बालक वर्ग – बुलन्दशहर

अंत में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. अयूब सिद्दकी (अयोध्या) ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों, अधिकारियों एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया तथा इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया।

डॉ. अनिल कुमार पटेल

अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर