Explore

Search

July 26, 2026 5:41 am

लेटेस्ट न्यूज़

एसएसपी इटावा के निर्देशन में थाना बढ़पुरा पुलिस की तत्परता एवं सूझबूझ से यमुना नदी में कूदने वाली महिला को सकुशल बचाया गया

जनपद इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा जनसुरक्षा एवं त्वरित पुलिस सहायता के क्रम में थाना बढ़पुरा पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए यमुना नदी में कूदकर आत्मघाती कदम उठाने वाली एक महिला का जीवन बचाकर मानवीय संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट परिचय दिया।

22.07.2026 को थाना बढ़पुरा पुलिस यमुना पुल पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी तभी पुलिस टीम की नजर एक महिला पर पड़ी, जिसने अचानक यमुना नदी में छलांग लगा दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना बढ़पुरा पुलिस ने बिना विलंब किए स्थानीय तैराकों की सहायता से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया और महिला को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया। तत्पश्चात महिला को सुरक्षित स्थान पर लाकर आवश्यक देखभाल एवं परामर्श प्रदान किया गया।

पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम अर्चना पत्नी अभय सिंह तोमर, निवासी विजयनगर, गायत्री पार्क, थाना फ्रेण्ड्स कॉलोनी, जनपद इटावा, उम्र लगभग 55 वर्ष बताया।* प्रारंभिक जानकारी में ज्ञात हुआ कि वह शिक्षा विभाग से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हैं तथा पारिवारिक विवाद एवं मानसिक तनाव के कारण भावावेश में आकर उन्होंने यह कदम उठाया था।

घटना की सूचना तत्काल उनके परिजनों को दी गई, जो मौके पर पहुंच गए हैं। महिला पूर्णतः सुरक्षित हैं तथा उनकी स्थिति सामान्य है।

इटावा पुलिस आपकी सुरक्षा, सहायता एवं हर संभव सहयोग के लिए 24×7 प्रतिबद्ध एवं सदैव तत्पर है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर