Explore

Search

September 14, 2026 3:33 am

लेटेस्ट न्यूज़

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान् में नगर का वन विहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जनपद इटावा /भरथना/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान् में नगर का वन विहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद एक सैकडा से अधिक स्वयंसेवकों ने राष्ट्रहित सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की।

कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित एस0ए0वी0 इण्टर कालेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में नगर वन विहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा बौद्धिक कराया गया। कार्यक्रम में मौजूद विभाग प्रचारक यशवीरजी ने बताया कि वन विहार कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को जोडना व राष्ट्रहित में आपसी सौहार्द है। वहीं समाज में पनप रही विभिन्न कुरीतियों को विलुप्त करने व सामाजिक समरसता पर गहनता से विचार विमर्श किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ ध्वज प्रणाम के साथ किया गया। इस दौरान नगर संघ चालक डा0 उमाशंकर गुप्ता, जिला बौद्धिक प्रमुख नागेश्वर राव चौबे, विभाग प्रचार प्रमुख अश्वनी शुक्ला, नगर कार्यवाह विशाल, सह नगर कार्यवाह गौरव, नगर प्रचार प्रमुख रजत, स्वयंसेवक गौरव तिवारी, विद्यार्थी प्रमुख भरत तिवारी, बौद्धिक प्रमुख आनंद प्रकाश कौशल, सह शारीरिक प्रमुख मोहन आर्य के अलावा जिला उपाध्यक्ष अनूप जाटव, मण्डल अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह गौर बण्टू, हरिओम दुबे, प्रमोद गुप्ता, नवनीत गुप्ता, चन्दन दुबे, गोविन्द रावत, त्रिलोकी पोरवाल, सुमेध अवस्थी, शिवराज जाटव, शरद अवस्थी, आशीष चौहान, अभिनव दीक्षित सहित करीब एक सैकडा से अधिक स्वयंसेवकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर