Explore

Search

July 26, 2026 5:20 am

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा रेलवे स्टेशन के कायाकल्प और यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए महत्वपूर्ण सुझाव

इटावा रेलवे स्टेशन की बढ़ती महत्ता और यहाँ से प्रतिदिन यात्रा करने वाले लगभग 24,000 यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन के समक्ष कुछ आवश्यक सुधारों के प्रस्ताव सांसद सदस्य प्रो○रामगोपाल यादव द्वारा महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में रखे गए। वर्तमान में दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों के सीमित ठहराव के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सुबह 5:30 बजे मगध एक्सप्रेस के बाद सीधा 9:30 बजे गोमती एक्सप्रेस और फिर दोपहर बाद महानंदा एक्सप्रेस का विकल्प होने से यात्रियों पर भारी दबाव रहता है। दैनिक यात्रियों की बड़ी संख्या को देखते हुए 12561 अप स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का इटावा में ठहराव अत्यंत आवश्यक है, जो कानपुर से अलीगढ़ के बीच यात्रा सुगम बना सकेगी। इसके अतिरिक्त, अजमेर और सियालदाह के बीच चलने वाली 12987 अप एवं 12988 डाउन एक्सप्रेस का ठहराव भी इटावा में सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई है ताकि यात्रियों को अजमेर के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिल सके।

​स्टेशन के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। फ्रेंड्स कॉलोनी की तरफ बनी नई स्टेशन बिल्डिंग का संचालन जल्द शुरू करने के साथ ही वृद्ध एवं दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए वहां तत्काल एस्केलेटर लगवाने की जरूरत है। नई बिल्डिंग के पास स्थित नए पुल को प्लेटफार्म नंबर एक से जोड़ना और पुराने बंद पड़े पुल को पुनर्जीवित करना यात्रियों की परेशानी कम करने में सहायक होगा। प्रयागराज मंडल के प्रमुख स्टेशनों में शामिल होने के बावजूद टीनशेड की कमी बरसात में यात्रियों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है, जिसे देखते हुए सभी प्लेटफार्मों पर पर्याप्त टीनशेड की व्यवस्था अनिवार्य है। साथ ही, प्लेटफार्म नंबर एक, चार और पांच की लंबाई को बढ़ाने की भी आवश्यकता है ताकि दिव्यांग और जनरल डिब्बों के यात्री सुरक्षित और आसानी से ट्रेन में चढ़-उतर सकें। इन सुविधाओं के विस्तार से इटावा स्टेशन न केवल यात्रियों के लिए सुगम बनेगा, बल्कि रेलवे की कार्यक्षमता में भी गुणात्मक सुधार आएगा।

इसके साथ ही साथ सैफई स्टेशन पर गाडियों की संख्या बढ़ाने व स्टेशन को अपग्रेड करने पर भी सुझाव पेश किया गया!

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर