Explore

Search

October 31, 2026 10:57 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

July 12, 2026
Mohammed irfan

इटावा रेलवे स्टेशन के कायाकल्प और यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए महत्वपूर्ण सुझाव

इटावा रेलवे स्टेशन की बढ़ती महत्ता और यहाँ से प्रतिदिन यात्रा करने वाले लगभग 24,000 यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन

Read More »
Mohammed irfan

एक पेड़ माँ के नाम वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ: के तहत ए आर टी औ विभाग इटावा भी लक्ष्य की ओर अग्रसर

रिपोर्ट इक़रार अहमद /इटावा ​उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से शुरू हुए वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ के तहत आज इटावा

Read More »
Mohammed irfan

कुनैरा तीर्थ पहुंचे आचार्य श्री विबुद्ध सागर महाराज, क्षुल्लक संघ ने की भव्य अगवानी

इटावा-श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, लालपुरा से पदविहार करते हुए आचार्य श्री 108 विबुद्ध सागर महाराज जी श्री दिगंबर जैन नवग्रह अहिंसा तीर्थ क्षेत्र, कुनैरा

Read More »
Mohammed irfan

संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत :- अरुण कुमार अन्नू गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा

भाजपा जनपद कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में जिला मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ

Read More »
Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर