Explore

Search

October 31, 2026 11:36 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत :- अरुण कुमार अन्नू गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा

भाजपा जनपद कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में जिला मासिक बैठक संपन्न हुई।

बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित करके हुआ।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक नागरिक तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूर्ण समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करें, प्रत्येक बूथ पर पार्टी की गतिविधियों को गति दें तथा सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाएँ। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प के साथ भाजपा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत है।

बैठक का कुशल संचालन जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री द्विय हरनाथ कुशवाह, जितेंद्र गौड़, जिला उपाध्यक्ष कृपा नारायण तिवारी, विरला शाक्य, अशोक चौबे, यशवर्धन चौधरी, अमित तिवारी, अनूप जाटव, संजीव भदौरिया, बासु चौधरी, जिला मंत्री संजू बाबू शाक्य, राजकमल यादव, सुरेश राजपूत, प्रीति दुबे, मधु तोमर, अभिषेक मिश्रा, जितेंद्र पाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, जिला सोशल मीडिया संयोजक विमलेश शाक्य, आई टी प्रमुख शरद तिवारी, वैभव दुबे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र बघेल, प्रभात चौधरी सहित जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चा महामंत्री व कार्यकर्ता उपस्थिति रहें।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर