Explore

Search

July 26, 2026 5:21 am

लेटेस्ट न्यूज़

एक पेड़ माँ के नाम वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ: के तहत ए आर टी औ विभाग इटावा भी लक्ष्य की ओर अग्रसर

रिपोर्ट इक़रार अहमद /इटावा ​उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से शुरू हुए वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ के तहत आज इटावा में व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया गया।

पर्यावरण संरक्षण को जीवन का अभिन्न अंग बनाने के संदेश के साथ जनपद के विभिन्न हिस्सों में नागरिकों और अधिकारियों ने पूरी निष्ठा से पौधे रोपे। इस महाभियान में एआरटीओ विभाग की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।

एआरटीओ प्रदीप कुमार देशमणि के नेतृत्व में संभागीय निरीक्षक अखिलेश कुमार, अमित शुक्ला, अमित यादव तथा लिपिक प्रतिभा और यशवीर सिंह सहित विभागीय टीम ने पूरे उत्साह के साथ पौधारोपण में सहभागिता की। विशेष रूप से सैफई स्थित बस डिपो में एआरटीओ प्रदीप कुमार ने इस नेक कार्य की शुरुआत की, जिसमें सैफई के प्रधान रामफल वाल्मीकि ने भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश के 35 करोड़ पौधों के लक्ष्य को पूर्ण करने की दिशा में इटावा की यह भागीदारी पर्यावरण को समृद्ध बनाने की एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हो रही है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर