इटावा- आज इटावा उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नवीन सब्जी मंडी इकाई का गठन जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने होटल इम्पीरियल में प्रदेश बरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सर्वेश सिंह चौहान , जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित, जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, महिला प्रदेश मंत्री श्रीमती मंजू लता द्विवेदी, शहर अध्यक्ष सुनील कुमार कुशवाहा, युवा जिलाध्यक्ष रियाज अब्बासी एवं मंडी के व्यापारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से किया गया
जिसमें श्री ईबादुररहमान को नवीन सब्जी मंडी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया,
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के तौर पर मोजूद प्रदेश बरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सर्वेश सिंह चौहान ने कहा कि व्यापारियों के मान सम्मान सुरक्षा के लिए व्यापार मंडल दिन प्रतिदिन अपना कुनबा बड़ा रहा है,सरकारी तंत्र सबसे ज्यादा उत्पीड़न हम व्यापारियों का ही करता है,इसलिए व्यापार मंडल का मजबूत होना अति आवश्यक है,
जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि व्यापारियों की समस्या का समाधान कराने के लिए हम संकल्पित हैं, आपकी एकजुटता हमारा मनोबल ऊंचा करती है
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अशोक जाटव, चमन वारसी,
युवा जिला महामंत्री अजीत कुमार, युवा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव , शेख नबाब, हफीज खान,उघोग मंच के महामंत्री राहुल दीक्षित, ,
महिला जिला महामंत्री ममता दुबे, चित्रा परिहार,महिला जिला उपाध्यक्ष तनु वर्मा, सोनी यादव, करिश्मा ठाकुर,कोषाध्यक्ष रोशनी वर्मा, महिला संगठन मंत्री ज्योति पालीवाल, सुमन यादव, महिला शहर अध्यक्ष पूर्वी सक्सेना, खुशी सक्सेना, टीना वर्मा कु राखी भी मौजूद रहे।
इससे पूर्व नवनियुक्त पदाधिकारियों मंडी के आढ़तियों ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का जोर दार स्वागत किया











