Explore

Search

July 26, 2026 7:09 am

लेटेस्ट न्यूज़

नन्हें हरित सारथियों ने बुजुर्गों संग लगाए फलदार पौधे,,सरोज वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने बच्चों को दिया आशीर्वाद

इटावा । जीवन में बच्चों को कुछ देना ही हो तो संपत्ति नहीं अच्छे संस्कार दीजिए क्यों कि,आज के दौर में बच्चों को केवल शिक्षा नहीं संस्कार देना भी बेहद आवश्यक हो गया है। इसी उद्देश्य के साथ वन महोत्सव 1 से 7 जुलाई के क्रम में पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के लिए जनपद की समर्पित संस्था “ओशन” “ऑर्गनाइजेशन फॉर कंजर्वेशन ऑफ इन्वायरनमेंट एंड नेचर” के विशेष आवाह्न पर श्रीविष्णुहरी पुरम स्थित सीपी कॉन्वेंट स्कूल के कई नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सरोज वृद्धाश्रम के बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर पार्क में पौधा रोपण किया जिसमें आश्रम के सामने के पार्क में अपने नन्हें नन्हें हाथों में मिट्टी और पानी लेकर प्रकृति संरक्षण और सुरक्षित भविष्य की भावना और उम्मीद के साथ आम और जामुन के पौधे लगाए। 

वन महोत्सव के हरित सारथी रहे महासचिव ओशन,पर्यावरणविद डॉ आशीष त्रिपाठी ने कहा कि,जैसे पेड़ों की देखभाल करने से प्रकृति सुरक्षित रहती है, वैसे ही अपने माता-पिता और बुज़ुर्गों की सेवा करने से परिवार और समाज भी सुरक्षित रहता है बच्चों के अच्छे संस्कार ही उनकी असली संपत्ति भी होते है।

इस शुभ अवसर पर बच्चों के साथ सीपी कॉन्वेन की मैनेजर संगीता मिश्र, प्रिंसिपल खुशी जैन

वाइस प्रिंसिपल अनुष्का यादव शिक्षिका रिया तिवारी और आश्रम स्टाफ के साथ वृद्धाश्रम के कई बुजुर्ग भी उपस्थित रहे ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर