Explore

Search

September 14, 2026 1:46 am

लेटेस्ट न्यूज़

यूपी टेट-2026 परीक्षा को सकुशल,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी इटावा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण।

जनपद इटावा 02.07.2026 को जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा जनपद में 02, 03 एवं 04 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली यूपी टेट-2026 परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की चेकिंग एवं फ्रिस्किंग व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था सहित सुरक्षा संबंधी सभी प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया गया। परीक्षा केन्द्रों पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा की शुचिता एवं गोपनीयता बनाए रखते हुए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, नकल अथवा अनुचित गतिविधि पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही अभ्यर्थियों को सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर