अब्दुल्ला अख़्तर
साइबर अपराधियों ने क्यूआर कोड भेजकर मांगी रकम, संगठन मंत्री ने कहा- कोई न करें लेन-देन, होगी कानूनी कार्रवाई
छिबरामऊ।
साइबर अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे बड़े नेताओं को भी अपना निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह से जुड़ा है, जिनका व्हाट्सएप अकाउंट साइबर ठगों द्वारा हैक कर लिया गया है। हैकर्स द्वारा उनके नंबर से लोगों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग की जा रही है।
पत्रकार से की ₹60,000 की डिमांड
मामला तब प्रकाश में आया जब छिबरामऊ नगर के निवासी और स्थानीय पत्रकार अब्दुल्ला अख्तर के व्हाट्सएप पर ठाकुर भानु प्रताप सिंह के ऑफिशियल नंबर से एक संदेश आया। इस मैसेज में अर्जेंट जरूरत बताते हुए ₹60,000 की मांग की गई थी और साथ ही पैसे ट्रांसफर करने के लिए एक क्यूआर (QR) कोड भी भेजा गया था। पत्रकार को संदेश देखकर शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने तुरंत संगठन के पदाधिकारियों से संपर्क साधा।
संगठन मंत्री ने की हैकिंग की पुष्टि
जब इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमन यादव से फोन पर वार्ता की गई, तो उन्होंने इस बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा किया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने पुष्टि करते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह का व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है। उनके द्वारा किसी भी व्यक्ति से किसी प्रकार के लेन-देन की बात नहीं की गई है। सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और परिचित ऐसे किसी भी मैसेज के झांसे में न आएं।
संगठन मंत्री अमन यादव ने आगे कहा कि इस पूरे मामले की लिखित शिकायत जल्द ही साइबर क्राइम सेल में दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जिस किसी भी असामाजिक तत्व या हैकर ने यह कुकृत्य किया है, उसकी लोकेशन ट्रेस कर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल इस घटना के बाद से यूनियन के कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।
लेटेस्ट न्यूज़
डिप्टी सीएमओ कार्यालय से डिप्टी सीएमओ रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
June 10, 2026
6:10 pm
जैन साध्वियों की सड़क दुर्घटना हत्या के विरोध में दिया ज्ञापन
May 25, 2026
8:25 pm

भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप का व्हाट्सएप हैक, ठगों ने पत्रकार से मांगे ₹60 हजार










