Explore

Search

May 31, 2026 4:03 am

प्रख्यात समाजसेवी और पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी उस्मान गनी ‘बल्लू भाई’ का निधन

अब्दुल्लाह अख़्तर
छिबरामऊ। नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व 2002 चेयरमैन प्रत्याशी उस्मान गनी उर्फ बल्लू भाई का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
दिवंगत उस्मान गनी नगर की जानी-मानी शख्सियत स्वर्गीय हाजी मुंशी जमील के पुत्र थे। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार और प्रशंसकों की एक बड़ी संख्या छोड़ गए हैं। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।
उस्मान गनी उर्फ बल्लू भाई का परिवार छिबरामऊ की राजनीति और समाजसेवा में एक बेहद खास और मजबूत दखल रखता है। जहाँ एक तरफ बल्लू भाई ने खुद पूर्व में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर चेयरमैन पद का चुनाव लड़ा था, वहीं उनके भाई और नगर के प्रमुख समाजसेवी उमर फ़ारूक़ उर्फ बंटी भी समाजवादी पार्टी (सपा) की ओर से चेयरमैन पद के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतर चुके हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बल्लू भाई हमेशा गरीबों और मजलूमों की मदद के लिए आगे रहते थे। उनके मिलनसार स्वभाव और सामाजिक कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। परिवार को इस दुख की घड़ी में सांत्वना देने के लिए उनके आवास पर शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर