Explore

Search

May 15, 2026 1:49 pm

पीड़ित के 1,35,784 रुपये पूरी तरह वापस – इटावा पुलिस को मिली सराहना

इटावा पुलिस ने साइबर फ्रॉड में 100% धनराशि वापस कराई 12 मई, 2026 त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगों को मात – पीड़ित के खाते में वापस आए पूरे पैसे

घटना का संक्षिप्त विवरण

08.05.2026 – पीड़ित अजय कुमार पुत्र राम सुन्दर, निवासी बसरेहर, थाना बसरेहर, जनपद इटावा के क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगों ने ₹1,35,784 की धोखाधड़ी कर ली।

पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई।

इटावा पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई

· SSP इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में साइबर सेल ने घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया।

· पुलिस अधीक्षक (अपराध) एवं क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के कुशल मार्गदर्शन में:

· साक्ष्य संकलन तेजी से किए गए।

· क्रेडिट कार्ड कंपनी, पेमेंट गेटवे और नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया गया।

· परिणामस्वरूप पीड़ित के खाते में ₹1,35,784 की पूरी धनराशि वापस करा दी गई।

पीड़ित की प्रतिक्रिया

“इटावा पुलिस और SSP साहब की टीम ने मेरा पूरा पैसा वापस दिलाकर मुझे न्याय दिया। साइबर सेल की इस मेहनत के लिए दिल से धन्यवाद!”

– अजय कुमार, पीड़ित

इटावा पुलिस की सराहनीय टीम

क्रम नाम एवं पद

1 उ0नि0 लोकेश कुमार सिंह 2 हे0का0 विजय कुमार 3 हे0का0 मनीष कुमार 4 का0 ब्रजेश गोला

इटावा पुलिस की जनता से अपील

किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक या APK फाइल को कभी डाउनलोड न करें।

किसी भी तरह के लालच में न आएं – क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने, इनाम, लॉटरी आदि के झांसे में न फंसे।

साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत करें ये काम

हेल्पलाइन नंबर: 1930

वेबसाइट: www.cybercrime.gov.in

शिकायत दर्ज करते ही पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।

 

इटावा पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी प्रतिबद्धता

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर