Explore

Search

July 26, 2026 7:35 am

लेटेस्ट न्यूज़

हरियाणा के नूंह में सड़क हादसे में दरोगा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अब्दुल्ला अख़्तर
छिबरामऊ (कन्नौज): सौरिख थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव के निवासी और उरई में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) मोहित यादव की हरियाणा के नूंह में एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मृत्यु हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और वे तुरंत शव लेने के लिए हरियाणा रवाना हो गए।
मोहित यादव वर्तमान में उरई जिले में तैनात थे. बताया जा रहा है कि वह पुलिस टीम के साथ किसी विभागीय काम के सिलसिले में हरियाणा गए हुए थे, जहाँ नूंह में उनके साथ यह हादसा हो गया, मंगलवार को जैसे ही दुर्घटना की खबर उनके गांव पहुँची, परिजनों ने घर पर ताला लगाया और बदहवास स्थिति में हरियाणा के लिए निकल पड़े।
हैरानी और दुख की बात यह है कि मोहित के पिता उदयवीर भी पुलिस विभाग में कार्यरत थे और उनकी मृत्यु भी एक सड़क हादसे में ही हुई थी, उदयवीर की मौत 2013 में शिकोहाबाद में तैनाती के दौरान एक एक्सीडेंट में हुई थी, पिता की मृत्यु के बाद, मोहित को 2018 में ‘मृतक आश्रित कोटे’ के तहत पुलिस विभाग में एसआई के पद पर नौकरी मिली थी।
मोहित यादव की शादी साल 2013 में नेहा के साथ हुई थी. उनके दो छोटे बच्चे हैं—एक 6 साल का बेटा और दूसरा मात्र 5 महीने का मासूम है. इस घटना के बाद से पूरे गांव और पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर