Explore

Search

July 26, 2026 7:33 am

लेटेस्ट न्यूज़

मेधावी छात्रों और पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान, गूंजे बाबा साहेब के जयकारे

अब्दुल्ला अख़्तर
डॉ. बी.आर. अंबेडकर सेवा समिति द्वारा किला नगरिया में द्वितीय सम्मान समारोह आयोजित
छिबरामऊ (विशुनगढ़): किला नगरिया स्थित डॉ. बी.आर. अंबेडकर सेवा समिति के तत्वाधान में मंगलवार को द्वितीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में देश की सेवा कर लौटे पूर्व सैनिकों और हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड, मेडल और फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।
शिक्षा के क्षेत्र में बाबा पंचम सिंह जनता इंटर कॉलेज, नगला लक्ष्मन शंकरपुर के छात्रों का दबदबा रहा। विद्यालय की छात्रा अनामिका ने अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। वहीं कोमल ने द्वितीय और सूरज यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन सभी मेधावियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पूर्व सैनिकों ने बच्चों को जीवन में अनुशासन का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और लगन से ही सफलता के शिखर को छुआ जा सकता है। कार्यक्रम के आयोजक नेम कुमार आजाद ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में कुसमरा से आईं रजनी किन्नर ने विशेष रूप से शिरकत कर बच्चों को आशीर्वाद दिया। साथ ही बौद्ध धर्म के अनुयायियों ने भी बच्चों को मंगल कामनाएं दीं।
इस गौरवशाली अवसर पर समिति के पदाधिकारी राजू भारती, विमल कुमार, लोकेश शाक्य, प्रवीन शाक्य, संतोष, बंटी सागर, प्रांशु, रोहित, करण और दलगंजन सिंह यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण व अभिभावक उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर