गंगा एक्सप्रेसवे का कल लोकार्पण, हरदोई में PM मोदी के स्वागत की भव्य तैयारी

700 कूलर, 2000 पंखे और 30 LED स्क्रीन से सजा मंच हरदोई कल 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने बड़े स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। इस दौरान वे बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। करीब दो लाख लोगों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए तीन विशाल पंडाल बनाए जा रहे हैं, जिनमें लगभग डेढ़ लाख कुर्सियां लगाई जा रही हैं।भीषण गर्मी से राहत के लिए 700 कूलर और 2000 पंखों की व्यवस्था की गई है, वहीं कार्यक्रम को हर कोने तक पहुंचाने के लिए 30 एलईडी स्क्रीन भी लगाई जा रही हैं। तैयारियों का जायजा खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ले रहे हैं और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे रहे हैं, ताकि कार्यक्रम में किसी तरह की कमी न रहे। यह कार्यक्रम न केवल हरदोई बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि गंगा एक्सप्रेसवे राज्य के विकास और कनेक्टिविटी को नई दिशा देने वाला प्रोजेक्ट है।











