Explore

Search

April 27, 2026 1:46 am

हरदोई बावन चौकी प्रभारी वरुण शुक्ला टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जबकि लोनार थाना प्रभारी निरीक्षक के देर से पहुंचने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी

हरदोई बावन चौकी प्रभारी वरुण शुक्ला टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जबकि लोनार थाना प्रभारी निरीक्षक के देर से पहुंचने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए

हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौराहे पर रविवार को एक तेज रफ्तार कंटेनर ने अचानक अनियंत्रित होकर कई लोगों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए। इनमें आधा दर्जन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंटेनर चालक नशे की हालत में था और उसने ठेलों, दुकानों, ऑटो व बाइक को एक के बाद एक टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

घटना की सूचना पर बावन चौकी प्रभारी वरुण शुक्ला टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जबकि लोनार थाना प्रभारी निरीक्षक के देर से पहुंचने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि फुटपाथ पर अवैध रूप से ठेले लगने के कारण चौराहे पर अक्सर जाम की स्थिति रहती है, जिससे ऐसे हादसों की आशंका बनी रहती है।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बावन सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में रमेश (50), पवन कुमार (25), रुचि (25), मुकेश (30), पिंटू (25), खुशीराम (35), नरेश (33), हरिश्चंद्र (35), महेंद्र (45), राहुल (30) और प्रियांशु (12) सहित अन्य लोग शामिल हैं।

हादसे के बाद चौराहे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश है और लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।सीओ हरपालपुर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि कंटेनर की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल हुए है। जो जगदीशपुर बाजार में खरीददारी करने आए थे। जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए बावन सीएचसी में भर्ती कराया। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित हैं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर