Explore

Search

September 14, 2026 3:31 am

लेटेस्ट न्यूज़

मेधावियों ने बढ़ाया मान: चौ. रामनाथ सिंह विद्यालय का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

अब्दुल्ला अख़्तर छिबरामऊ

प्रधानाचार्य ने मिठाई खिलाकर और शील्ड भेंट कर छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

छिबरामऊ (कन्नौज): उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों में क्षेत्र के विशुनगढ़-सौरिख रोड स्थित चौ. रामनाथ सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चतुरीपुर के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा, जिससे विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों में खुशी की लहर है।

सफलता के इस अवसर पर विद्यालय में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य अक्षय यादव ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने मेधावियों को शील्ड प्रदान की और माल्यार्पण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा यह तो केवल शुरुआत है, आपको यहीं नहीं रुकना है। अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहना होगा। आपकी इस कड़ी मेहनत से आने वाले छात्र भी प्रेरणा लेंगे।

हाई स्कूल की छात्रा चांदनी ने 88.5 प्रतिशत प्रथम स्थान, अभी यादव ने 85.5 प्रतिशत द्वितीय, अनुभव कुमार 85 प्रतिशत तृतीय, अंशिका चौहान 84.5% चतुर्थ, गुलशन कुमार 81.33% अंक पाकर पंचम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान शिक्षक संजीव राजपूत, शिवम कुमार, अमित यादव, शिवराज सिंह , अरूण कुमार, कु .अंजली व जूली आदि मौजूद रहे

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर