Explore

Search

September 14, 2026 1:44 am

लेटेस्ट न्यूज़

जगदीशपुर चौराहे पर बड़ा हादसा सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बावन चौकी प्रभारी वरुण शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौजूद 

ब्रेकिंग न्यूज़ बावन हरदोई में तेज रफ्तार डंपर का कहर, कई वाहनों को टक्कर मारते हुए ठेले और दुकानों को रौंदा, हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत, कई घायल, डंपर छोड़कर चालक मौके से हुआ फरार, बावन-सवायजपुर रोड पर लगा जाम, लोनार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौराहा का मामला।

जगदीशपुर में बड़ा हादसा, महिला की मौत, कई दुकानदार घायल हरदोई: जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। लोनार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौराहे पर एक अनियंत्रित डंपर ने कई वाहनों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे ठेले और दुकानों को रौंद दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के चलते बावन-सवायजपुर रोड पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही, क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर