Explore

Search

November 3, 2026 1:28 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

April 12, 2026
Mohammed irfan

इटावा के लाल सौरभ पाठक का कमाल: तेज गेंदबाजी की धार से अंपायरिंग की गंभीरता तक का शानदार सफर

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की मिट्टी ने खेल जगत को कई सितारे दिए हैं और उन्हीं में से एक चमकता नाम सौरभ पाठक का

Read More »
Mohammed irfan

इस्लाम जुल्म का नहीं हमदर्दी और इंसानियत का नाम है – मौलाना गुलाम हुसैन आयतुल्लाह ख़ामेनई ने इंसानियत को बचाने के लिए शहादत दी

पक्की सराय बड़े इमामबाड़े में हुआ मजलिस का आयोजन इटावा। ईरान के शहीद आयतुल्लाह सैयद अली ख़ामेनई, मीनाब स्कूल पर अमरीका व इसराईल द्वारा बम्बारी

Read More »
Mohammed irfan

उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मानिकपुर कराईपुरा बाजार इकाई का गठन, दर्शन सिंह राजपूत बने अध्यक्ष

इटावा- आज मानिकपुर काराईपुरा उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बाजार इकाई का गठन व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने प्रदेश बरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री

Read More »
Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर