Explore

Search

September 14, 2026 5:11 am

लेटेस्ट न्यूज़

उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मानिकपुर कराईपुरा बाजार इकाई का गठन, दर्शन सिंह राजपूत बने अध्यक्ष

इटावा- आज मानिकपुर काराईपुरा उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बाजार इकाई का गठन व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने प्रदेश बरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सर्वेश सिंह चौहान की उपस्थिति में सर्वसम्मति से किया 

जिसमें दर्शन सिंह राजपूत को इकाई का अध्यक्ष , उमेश कुमार राजपूत को महामंत्री, अनूप कुमार तिवारी को कोषाध्यक्ष तथा धर्मेन्द्र सिंह राजपूत को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया,

जनपद प्रभारी सर्वेश चौहान ने कहा कि व्यापार मंडल दिन प्रतिदिन अपना कुनबा बड़ा रहा है, ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी कर्मचारी सबसे ज्यादा छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं इसलिए व्यापारीयों को संगठित होना जरूरी है

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, महिला प्रदेश मंत्री मंजू लता द्विवेदी, महिला जिला अध्यक्ष शकीला बेगम, जिला महामंत्री महिला ममता दुबे, महिला जिला संगठन मंत्री ज्योति पालीवाल, महिला कोषाध्यक्ष रोशनी वर्मा आदि मौजूद रहीं

इससे पूर्व स्थानीय व्यापारियों ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का जोर दार स्वागत किया

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर