Explore

Search

November 1, 2026 10:24 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

इस्लाम जुल्म का नहीं हमदर्दी और इंसानियत का नाम है – मौलाना गुलाम हुसैन आयतुल्लाह ख़ामेनई ने इंसानियत को बचाने के लिए शहादत दी

पक्की सराय बड़े इमामबाड़े में हुआ मजलिस का आयोजन

इटावा। ईरान के शहीद आयतुल्लाह सैयद अली ख़ामेनई, मीनाब स्कूल पर अमरीका व इसराईल द्वारा बम्बारी में शहीद हुऐ लगभग 170 मासूम बच्चों की शहादत, गांधी अस्पताल ईरान के मारे गये शहीदों की याद में नोजवानाने अली अकबर व अली साबिर की ओर से बड़ा इमाम बाड़ा पक्की सराय इटावा में मजलिस का आयोजन किया गया।

मजालिसों में तकरीर करते हुए ईरानी कल्चर हाउस नई दिल्ली से आये मौलाना सैयद गुलाम हुसैन रिज़वी ने कहा कि इमाम हुसैन एक फिक्र का नाम है। यही फिक्र ईरान में शहीद आयतुल्लाह सैयद अली ख़ामेनई में थी उन्होंने शहादत कुबूल कर ली लेकिन जालिम के आगे झुकना गवारा नही किया। दुनिया मे जंग के जो हालात हैं वह सब ने देखे कौन जीता कौन हारा यह पूरी दुनिया जानती है। जिस तरह इमाम हुसैन कर्बला में शहादत के बाद अमर हो गए उसी तरह एहलेबैत के रास्ते पर चलकर आयतुल्लाह ख़ामेनई को शहादत के बाद कयामत तक याद किया जाएगा। मौलाना गुलाम हुसैन ने कहा आयतुल्लाह ख़ामेनई की शहादत के बाद शिया सुन्नी का एक प्लेटफार्म पर आना ही ईरान की जीत है। ईरान ने यह नहीं देखा शिया है या सुन्नी जो मजलूम था उसका दिया। इस्लाम जुल्म करने का नहीं बल्कि हमदर्दी और इंसानियत का नाम है। आयतुल्लाह ख़ामेनई ने इमाम हुसैन के रास्ते पर चलकर इंसानियत के लिए शहादत दी। ईरान ने हक का रास्ता नहीं छोड़ा यही वजह है अमेरिका की धरती पर लाखों लोगों ने सड़कों पर उतरकर ईरान की पैरवी की। मजलिस में मौलाना अनवारुल हसन जैदी ने संचालन करते हुए ईरान की फतह पर कलाम पेश किए। ताबिश रिज़वी ने कुरान की तिलावत की। तस्लीम रजा, सलीम रज़ा, जहूर नक़वी, सफीर हैदर ने सोजख्वानी की। कलाम अली मेहदी, अहमद जाफर अलीगढ़, असद जाफर अलीगढ़, तनवीर हसन, अश्शू रिज़वी, सलमान रिज़वी, आबिद रजा, तालिब रिज़वी, अर्श अब्बास, वली, मो. सादिक ने कलाम पेश किए।

मजलिस में मुफ़्ती सुब्हान दानिश, अल्हाज कमर अब्बास नक़वी करबलाई, हाजी अरशद मरगूब, राहत अकील, व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक दीक्षित, शावेज़ नक़वी, समर अब्बास, इमरान वारसी, आदिल अख़्तर, हसन अब्बास, मो. जुनैद, मो. जावेद, नजमुल हसन, अबरार हुसैन, मो. मियां, मो. अहमद, अदनान जाफरी, आतिफ एड., शारिक सगीर शानू, शादाब हसन, हम्माद, राहिल सगीर, सोनू नक़वी, अख्तर अब्बास रिजवी, अयाज हुसैन, शौजब रिजवी, जमील अहमद सहित बड़ी संख्या में सर्वधर्म समाज के लोगों ने भाग लिया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर