Explore

Search

May 31, 2026 6:17 am

हादसा: छिबरामऊ के तीन घरों में बुझ गए चिराग, पूर्व विधायक ताहिर हुसैन ने किया आर्थिक मदद का एलान

अब्दुल्ला अख़्तर छिबरामऊ
छिबरामऊ (कन्नौज): मैनपुरी के किशनी में गुरुवार रात हुए भीषण सड़क हादसे ने छिबरामऊ के दो मोहल्लों में मातम पसरा दिया है। इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए पूर्व सपा विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने पीड़ित परिवारों को हर संभव व्यक्तिगत और पार्टी स्तर पर मदद देने का भरोसा दिलाया है।
“समाजवादी पार्टी और मैं निजी तौर पर साथ हूँ” – ताहिर हुसैन
वर्तमान में क्षेत्र से बाहर होने के कारण पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने संदेश जारी कर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा यह बेहद हृदय विदारक घटना है। समाजवादी पार्टी की तरफ से तो पूर्ण सहयोग होगा ही, साथ ही मेरी ओर से भी इन परिवारों को हर संभव व्यक्तिगत मदद दी जाएगी। मैं अभी बाहर हूँ, लौटते ही शोकाकुल परिवारों से मुलाकात करूँगा।
शुक्रवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही तीनों शव छिबरामऊ पहुँचे, परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। मृतकों की पहचान मोहम्मद वसीम (34), अल्ताफ (35) और सत्तार (50) के रूप में हुई है।
शनिवार को गिरधरपुर स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक के दौरान हजारों की भीड़ जुटी। इस मौके पर पूर्व विधायक के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी ने पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष अच्छे खान और सभासद अयूब सिद्दीकी भी मौजूद रहे, जिन्होंने अंतिम संस्कार (मिट्टी) की रस्म में शामिल होकर शोक व्यक्त किया।
जानकारी के अनुसार, तीनों युवक गुरुवार रात मैनपुरी के जटपुरा में एक शादी समारोह से बाइक द्वारा लौट रहे थे। किशनी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की जान चली गई।
क्षेत्रीय नेताओं ने प्रशासन से मांग की है कि फरार अज्ञात वाहन चालक का तत्काल पता लगाकर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर