करवाखेड़ा, 31 मार्च 2026 — ज्ञानस्थली विद्यालय में आज दीक्षांत समारोह दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ज्ञानस्थली विद्यालय समिति के अध्यक्ष (चेयरमैन) शिवप्रसाद यादव जी ने माॅं सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पहार किया। तत्पश्चात विद्यालय की सभी कक्षाओं (1-11वीं) तक के विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। अध्यक्ष श्री शिवप्रसाद यादव जी कार्यक्रम की भूमिका के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह किसी भी शिक्षण संस्थान का एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण कार्यक्रम होता है। इस दिन छात्रों को उनकी शिक्षा पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र प्रदान किए जाते हैं। यह समारोह छात्रों के जीवन में एक नई शुरुआत का प्रतीक होता है। दीक्षांत समारोह छात्रों के परिश्रम, अनुशासन और सफलता का उत्सव है। यह दिन विद्यार्थियों के लिए बहुत खास होता है क्योंकि वे अपने वर्षों की मेहनत का फल प्राप्त करते हैं। साथ ही यह दिन उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को शील्ड व प्रगति पत्र दिए गए। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। अंत में सभी अभिभावकों व बच्चों ने मिलकर स्वादिष्ट अल्पाहार का आनंद लिया और एक-दूसरे को अगली कक्षा के लिए शुभकामनाएँ दीं। यह दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के लिए एक यादगार पल बन गया। विद्यालय के प्रभावी नेतृत्वकर्ता प्रधानाचार्य अंशुल तिवारी जी ने विद्यार्थियों को जीवन में ईमानदारी, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
यह समारोह सभी के लिए एक यादगार पल बन गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति प्रमुख शिवमंगल सर, ज्ञानस्थली ग्रुप ऑफ स्कूल्स के स्पोर्ट डायरेक्टर खेल वासिफ खान सर, वित्त विभाग प्रमुख नीरज त्रिपाठी सर व विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।











