Explore

Search

April 15, 2026 12:29 am

भाकियू (भानू) ने किया सौ सैया अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की खुली पोल

छिबरामऊ । भारतीय किसान यूनियन (भानू) के जिला प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को सौ शैया अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कहीं सुधार तो कहीं भारी अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। यूनियन ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सुधार की चेतावनी दी है।
नदारद मिले सीएमएस, सफाई व्यवस्था बदहाल
निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने पाया कि स्किन ट्रीटमेंट समेत कई महत्वपूर्ण विभागों से सीएमएस नदारद थे। यूनियन के पदाधिकारियों का आरोप है कि अस्पताल में मरीजों के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। वहीं, स्वच्छता अभियान के दावों के विपरीत अस्पताल परिसर में गंदगी का बोलबाला मिला, जिसमें पिछली बार की तुलना में कोई सुधार नहीं दिखा।
भाकियू नेताओं ने बताया कि अस्पताल में अभी भी कई आवश्यक दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं। बिजली कटौती को लेकर भी विरोधाभास सामने आया; जहां मरीजों ने रात में 4 घंटे बिजली गुल रहने की शिकायत की, वहीं सीएमएस इसे मात्र 10 मिनट का कट बताकर पल्ला झाड़ते नजर आए। यूनियन ने कहा कि भर्ती मरीजों को झूठा ठहराना दुर्भाग्यपूर्ण है।
निरीक्षण में कुछ सकारात्मक पहलू भी सामने आए : इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर मुस्तैद मिले और स्टाफ भी पूर्ण ड्रेस कोड में दिखा, मरीजों ने संतोष जताया कि अब अधिकांश दवाइयां अस्पताल से ही मिल रही हैं, बाहर से नहीं खरीदनी पड़ रहीं, पैथोलॉजी और एक्स-रे सेवाएं सुचारू मिलीं। हालांकि, आम मरीजों को एक्स-रे प्रिंट न देकर मोबाइल में फोटो खींचने को कहा जाता है, जिस पर पदाधिकारियों ने आपत्ति जताई।
यूनियन ने मांग की है कि अस्पताल में लागू टोकन सिस्टम को तत्काल बंद किया जाए, क्योंकि नेटवर्क की समस्या के कारण मरीजों को इलाज में घंटों देरी होती है। साथ ही सुझाव दिया कि किसी भी नए सिस्टम को सीधे थोपने के बजाय पहले ट्रायल पर रखा जाए।
भाकियू भानु के प्रतिनिधिमंडल ने कहा सीएमएस को अपना अधिकांश समय दफ्तर के बजाय मरीजों और स्टाफ के बीच बिताना चाहिए। भारतीय किसान यूनियन (भानू) सौ सैया अस्पताल की सुविधाओं में सुधार के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर