Explore

Search

August 26, 2026 11:17 am

बैरियर तोड़ा, जान से मारने की धमकी दी… इटावा पुलिस ने मात्र 24 घंटे में दबोचा तीनों आरोपी

इटावा, 01 अप्रैल 2026 – स्थानीय युवकों द्वारा टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में इटावा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में थाना चौबिया पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मात्र 24 घंटों के भीतर आरोपियों तक पहुंचकर सख्त कानूनी कार्रवाई की।

क्या है मामला

दिनांक 31 मार्च 2026 की रात करीब 10:15 बजे, बख्तयारपुर टोल प्लाजा पर वाहन संख्या UP75 CT 3779 का चालक और साथी स्थानीय होने का दबाव बनाते हुए बैरियर तोड़ने लगे। विरोध करने पर उन्होंने टोल इंचार्ज को जान से मारने की धमकी दे डाली। टोल इंचार्ज हिमांशु चौहान (निवासी मैनपुरी) ने अगले दिन थाना चौबिया में तहरीर देकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

 

पीड़ित की तहरीर पर थाना चौबिया में मुकदमा संख्या 48/2026 धारा 324(3) एवं 351(3) बीएनएस (सार्वजनिक सेवक को कर्तव्य पालन से रोकना, मारपीट एवं धमकी) के तहत पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम ने तुरंत स्थानीय स्तर पर सूचना जुटाई, तकनीकी विश्लेषण किया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

1. संजय सिंह (35) पुत्र दफेदार सिंह – निवासी मसनाई, थाना चौबिया (वाहन स्वामी)

2. गौरव यादव (34) पुत्र शिवराम सिंह – निवासी मसनाई, थाना चौबिया (चालक)

3. दीप कुमार उर्फ दीपू (32) पुत्र मेहरबान सिंह – निवासी नगला धौकल, थाना चौबिया (सह-अभियुक्त)

 

इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष महेन्द्र सिंह एवं उनकी पूरी टीम की सक्रिय भूमिका रही। संवेदनशीलता को देखते हुए टीम ने त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही कर आम जनता में पुलिस की सक्रियता का भरोसा बढ़ाया।

 

इटावा पुलिस का संदेश

 

इटावा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था की चुनौती देने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने और कर्तव्य पथ पर आ रुकावट डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर