Explore

Search

April 20, 2026 6:46 pm

घायल गौवंश के लिए देवदूत बने गौ सेवक

अब्दुल्ला अख़्तर
हल्दी और आयुर्वेदिक पद्धति से किया प्राथमिक उपचार; तत्परता देख स्थानीय लोगों ने की सराहना
छिबरामऊ: “जहाँ सेवा है, वहीं सच्ची भक्ति है…” इसी मूलमंत्र को चरितार्थ करते हुए छिबरामऊ के गौ सेवकों ने बुधवार को इंसानियत की एक अनुपम मिसाल पेश की। सौरिख रोड स्थित सेंट पॉल स्कूल के पास एक घायल गौवंश को न केवल सहारा दिया गया, बल्कि त्वरित उपचार कर उसकी जान बचाने का प्रयास भी किया गया।
बुधवार को स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिली कि सेंट पॉल स्कूल के समीप एक गौवंश गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा तड़प रहा है। सूचना मिलते ही अंतर्राष्ट्रीय हिंदू शक्ति सेना गौ रक्षा प्रकल्प के राष्ट्रीय संयोजक रंजीत पांडेय अपनी टीम के साथ बिना समय गंवाए मौके पर पहुँच गए। गौवंश की पीड़ा देख गौ सेवकों ने तुरंत मोर्चा संभाला।
गौ सेवक रंजीत पांडेय ने संवेदनशीलता दिखाते हुए गौवंश का पारंपरिक व आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार शुरू किया। घाव को संक्रमण से बचाने और दर्द कम करने के लिए हल्दी का लेप लगाया गया। सेवा के दौरान टीम का समर्पण देख वहां मौजूद राहगीरों और स्थानीय निवासियों ने भी हर संभव सहयोग किया।
इस पुनीत कार्य में रंजीत पांडेय के साथ मुख्य रूप से कृष्णा पांडेय, कृष्ण अवतार गुप्ता (बाबा मेडिकल वाले), अनूप दुबे, जितेंद्र शर्मा
सहित अन्य सहयोगियों ने सेवा भाव से योगदान दिया। सभी ने मिलकर गौवंश की देखभाल की और उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि आज के समय में बेजुबान जानवरों के प्रति ऐसी तत्परता और प्रेम समाज के लिए एक बड़ी सीख है। रंजीत पांडेय और उनकी टीम के इस कार्य की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर