कान्वेंट की तर्ज पर तैयार हो रहा उच्च प्राथमिक विद्यालय भिठारी
हरदोई। जिले में बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। भिठारी गांव का उच्च प्राथमिक विद्यालय अब आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक ढांचे के साथ कान्वेंट स्कूल की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है।
विद्यालय परिसर में भव्य प्रवेश द्वार, रंगीन दीवारें और सुव्यवस्थित भवन इसकी नई पहचान बन रहे हैं। इससे न केवल बच्चों का स्कूल के प्रति आकर्षण बढ़ेगा, बल्कि अभिभावकों का भरोसा भी मजबूत होगा। बेसिक शिक्षा विभाग की इस पहल से साफ है कि अब सरकारी स्कूलों को भी आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

Author: Mohammed irfan













