Explore

Search

September 14, 2026 5:21 am

लेटेस्ट न्यूज़

वैश्य समाज ने गोसेवा के साथ मनाया एकता दिवस, सेवा वर्ष की शुरुआत-इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रामदास अग्रवाल की जयंती पर आयोजन

इटावा टिक्सी मंदिर गौशाला ग्वालियर रोड इटावा में इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रहे रामदास अग्रवाल की जयंती वैश्य एकता दिवस के रूप में गोसेवा कर मनाई गई। संगठन की इटावा इकाई द्वारा मंगलवार को टिक्सी मंदिर ग्वालियर रोड स्थित गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में गायों को चारा एवं गुड़ खिलाकर सेवा की गई तथा संगठन के आह्वान पर वर्ष 2026 को गोसेवा वर्ष के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया।

संगठन के संरक्षक ध्रुव कुमार गुप्ता जिला अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने कहा कि वैश्य एकता दिवस का उद्देश्य समाज को एक सूत्र में जोड़ते हुए सेवा कार्यों के प्रति जागरूक करना है। इसी भावना के साथ इस वर्ष गोसेवा को विशेष प्राथमिकता दी गई है।

विवेक गुप्ता ने बताया कि वैश्य समाज सदैव सेवा, सहयोग और संस्कारों की परंपरा का संवाहक रहा है तथा गोसेवा के माध्यम से समाज अपने सांस्कृतिक दायित्वों का निर्वहन कर रहा है।

गोशाला के प्रबंधन द्वारा सभी का स्वागत करते हुए गोघास निकालने एवं गोशालाओं को निरंतर सहयोग देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला) कामिनी गुप्ता, महिला इकाई की जिला अध्यक्ष निरंजना गुप्ता, आभा गुप्ता, जिला महामंत्री राकेश गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अनुपम कौशल चंदन पोरवाल, अंकुर गुप्ता, प्रदीप गुप्ता,सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर