Explore

Search

April 14, 2026 5:13 pm

नगर पालिका परिषद , इटावा एवं आईटी मिशन के द्वारा रीसाइकलिंग डे” पर पुरविया टोला के उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चे हुए सम्मानित

इटावा 18 मार्च 2026 को नगर पालिका परिषद इटावा के अध्यक्ष ज्योति गुप्ता एवं अधिशाषी अधिकारी संतोष मिश्रा के निर्देशन में नगर पालिका परिषद , इटावा एंव आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वाधान में वार्ड नं- 4 पुरविया टोला नालापार के उच्च प्राथमिक विद्यालय , नगर क्षेत्र में “ग्लोबल रीसाइकलिंग डे”के अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापका श्रीमती शिखा पाल के अथक प्रयासों से इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अन्तगर्त विधालय के छात्र एवं छात्राओं के द्वारा ड्राई वेस्ट से सुंदर-सुंदर घरेलू व सजावटी सामान आदि बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया l 

खण्ड शिक्षा अधिकारी , नगर जे० पी० सिंह एवं स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) नगर पालिका परिषद , इटावा के ब्रांड एंबेसडर डॉ हरिशंकर पटेल जी के द्वारा सयुक्त रूप से बच्चों को ट्रिपल आर (रिड्यूस रीयूज एवं रीसायकल) के विषय में बच्चों को जानकारी देकर पर्यावरण को स्वच्छ रखने हेतु संदेश दिया एवं छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया और साथ ही साथ सभी को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के विषय में भी जानकारी दी गई और सभी से इस वर्ष होने वाले स्वच्छ – सर्वेक्षण में नगर पालिका का सहयोग करने की अपेक्षा की गई l इस अवसर पर आईटीसी टीम से सुजीत कुमार अपनी टीम के साथ उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया l

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर